निकेतन कदम अमरावती ग्रामीण के नए एसपी
ग्रामीण पुलिस में बडा बदलाव, ‘कैप्टन’ बदले

* एसपी विशाल आनंद का धुलिया तबादला
* एसीपी पंकज कुमावत भी स्थलांतरित
* परभणी में जिला पुलिस अधीक्षक पद पर तबादला
* दत्ता तोटेवाड अमरावती ग्रामीण के नए एसीपी
अमरावती/दि.2- राज्य के गृह विभाग ने गत रोज पुलिस महकमें में बडा फेर बदल किया हैं. इसके तहत अमरावती जिले की कानून व्यवस्था का जिम्मा अब नए हाथों में सौंपा गया हैं. जिसके तहत अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद का धुलिया तबादला करते हुए उनके स्थान पर निकेतन कदम को अमरावती ग्रामीण का एसपी बनाया गया हैं. वहीं अमरावती ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत का परभणी में जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर तबादला करते हुए उनके स्थान पर अब तक अपर पुलिस महासंचालक के स्टाफ ऑफिसर रहे दत्ता तोटेवाड की नियुक्ति की गई हैं.
बता दें कि विगत ढाई वर्षों की अमरावती ग्रामीण पुलिस महकमे की जिम्मेदारी संभाल रहे विशाल आनंद का गत रोज जारी हुए तबादला आदेश के तहत धुलिया के जिला पुलिस अधीक्षक पद पर स्थलांतरण हुआ हैं. विशेष उल्लेखनीय है कि प्रशासकीय सर्कल में किसी भी पुलिस अधीक्षक को सहसा दुबारा उसी पद पर नियुक्ति नहीं दी जाती. परंतु एसपी आनंद के उत्तम कार्यकाल की वजह से उन्हें सिधे धुले एसपी के पद पर पदस्थापना दी गई हैं.
* एसपी कदम का सफर रहा प्रेरणादायी
अमरावती ग्रामीण पुलिस महकमे के नए कप्तान नियुक्त किए गए. एसपी निकेतन कदम वर्ष 2019 की बैच से महाराष्ट्र कैडर के आयपीएस अधिकारी हैं. जो इससे पहले नागपुर शहर में पुलिस उपायुक्त जोन-5 के तौर पर कार्यरत थे. नाशिक में मराठी माध्यम की शाला से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के उपरांत निकेतन कदम ने बीटेक की पढाई पूरी की हैं. तथा आयटी क्षेत्र में भरपुर वेतन वाली नौकरी को छोडकर उन्होंने देश सेवा के लिए खाकी वर्दी का चयन किया.पुलिस उपायुक्त के तौर पर नागपुर में उनका कार्यकाल बेहद साहसीक रहा.
* नागपुर में ड्यूटी के दौरान दिखाई दी बहादुरी
बता दे कि गत वर्ष मुगल सुलतान, औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर नागपुर में हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसक स्थिति उत्पन्न हो गई. उस समय डीसीपी निकेतन कदम के नेतृत्व में पुलिस की टीम हालात नियंत्रित करने हेतु मैदान में उतरी थी. उस समय 100 से अधिक लोगों की भीड हथियारों के साथ सामने थी और भीड ने पुलिस पर हमला करने का भी प्रयास किया था. जिसका पुलिस ने मुहतोड जवाब दिया था. इस दौरान एक हमलावर ने निकेतन कदम पर कुल्हाडी से वार किया था. जिसे उन्होंने अपने हाथ पर झेला और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. लेकिन इसके बावजूद वे पीछे नहीं हटे. इस घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंंद्र फडणवीस ने वीडियो कॉले के जरिए निकेतन कदम से बात करते हुए उनके साहस की सराहना की.




