दो बाइक की आमने-सामने भिडंत में एक मृत
आरोपी चालक फरार, भातकुली-पांढरी मार्ग की घटना

अमरावती/दि.5 – अमरावती जिले के भातकुली-पांढरी मार्ग पर मंगलवार 4 अगस्त की शाम 7.30 बजे के दौरान दो मोटर साइकिल के बीच हुई आमने-सामने भिडंत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. इस दुर्घटना के बाद आरोपी चालक घटनास्थल से फरार हो गया. मृतक व्यक्ति का नाम अंजनगांव सुर्जी तहसील के विहिगांव खुर्द निवासी अजय रमेश झोंबाडे (58) है.
जानकारी के मुताबिक अजय झोंबाडे गंभीर रुप से घायल अवस्था में सडक किनारे पडा था. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी और काफी रक्तस्त्राव हो रहा था. समाजसेवक योगेश गुडधे व अन्य नागरिकों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. मृतक अजय झोंबाडे अपने दुपहिया वाहन से भातकुली मार्ग से जा रहे थे. इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक के चालक ने अपनी गाडी तेज रफ्तार लापरवाही से चलाते हुए अजय की दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद आरोपी चाकल घटनास्थल से वाहन लेकर फरार हो गया. भातकुली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरु कर दी है.





