बुखार में तप रही एक वर्षीय बालिका की मौत
भातकुली तहसील के आसरा ग्राम की घटना

अमरावती/दि.21- सर्दी, खांसी और तेज बुखार आने से एक वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई. यह घटना 19 सितंबर की रात 10.30 बजे के दौरान भातकुली थाना क्षेत्र के आसरा ग्राम में घटित हुई. मृतक बालिका का नाम रोहिणी अंकुश सोलंके है.
जानकारी के मुताबिक मासुम रोहिणी को पिछले एक सप्ताह से सर्दी, खांसी और बुखार था. उसकी मां मजदूरी का काम करती है. बेटी की तबीयत बिगडने से मां ने उसका इलाज गांव में ही किया था. लेकिन गांव में किये गये उपचार से उसकी हालत में सुधार न होने पर अमरावती लाकर भी उस पर उपचार किया गया. 19 सितंबर की रात 10.30 बजे के दौरान मासूम रोहिणी को तेज बुखार रहने से उसे भातकुली के सरकारी अस्पताल लाया गया. वैद्यकीय अधिकारी ने जांच कर उसे मृत घोषित किया. भातकुली पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





