राहुल बोंद्रे ने छोडी कांग्रेस, कल बीजेपी में प्रवेश

बुलढाणा में कांग्रेस को तगडा झटका

बुलढाणा/दि.21- बुलढाणा जिला कांग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भावनात्मक वीडियो जारी कर कांग्रेस के परित्याग की घोषणा रविवार को की. वे कल मंगलवार 22 सितंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने वाले हैं. राहुल बोंद्रे के इस निर्णय से बुलढाणा विशेषकर चिखली में कांग्रेस को बडा झटका लगा है. प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल इसी जिले के लीडर हैं.
भाजपा के राज्य कार्यालय में मंगलवार को होने जा रहे दो बार के विधायक रहे राहुल बोंद्रे के प्रवेश के समय सहकारिता क्षेत्र के अनेक लीडर्स, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं. बता दें कि, कई दिनों से बोंद्रे के भाजपा प्रवेश की चर्चा चल रही थी. ऐसे में बोंद्रे ने कांग्रेस के बडे नेता मुकुल वासनिक और प्रदेशाध्यक्ष सपकाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के परित्याग की घोषणा की. पूर्व विधायक बोंद्रे ने 2009 और 2014 में चिखली सीट का प्रतिनिधित्व किया है, किंतु इसके बाद के दोनों चुनाव 2019 और 2024 में बीजेपी की श्वेता महाले ने बोंद्रे को परास्त किया था. जानकारों का कहना है कि, बोंद्रे की बीजेपी में एंट्री से बुलढाणा जिले में राजकीय समीकरण बन-बिगड सकते हैं.

Back to top button