तो क्या 5 दिनों तक ठप रहेंगे बैंकिंग व्यवहार

शनिवार, रविवार छुट्टी की मांग

* 28 से 3 दिनों की हडताल का आवाहन
* यूनाइटेड बैंक फोरम के अध्यक्ष पंकज गावंडे द्बारा जानकारी
अमरावती/दि.21 – यूनाइटेड बैंक फोरम के आवाहन पर आगामी 28 सितंबर से तीन दिवसीय बैंक हडताल रखी गई है. ऐसा हुआ तो लगातार 5 दिनाेंं तक बैंकिंग व्यवहार ठप होने की आशंका पैदा हो गई है. वित्त वर्ष का आधा साल बीतने वाला है. ऐसे में अकेले अमरावती जिले में ही हजारों करोड के बैंकिंग लेन-देन पर बुरा असर हो सकता हैं. यूनाइटेड बैंक फोरम के अमरावती अध्यक्ष पंकज गावंडे ने अमरावती मंडल को बताया कि सरकार से बातचीत ख्ाुली रखी गई है. बातचीत में कोई हल निकलने की संभावना है. किंतु हडताल होती है तो लगातार 5 दिनोें तक राष्ट्रीयकृत बैंक के कामकाज प्रभावित होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. आगामी शनिवार और रविवार 26-27 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश है.
* अमरावती में 90 शाखाएं
पंकज गावंडे ने बताया कि जिले में लगभग 90 शाखाएं कार्यरत है. उनमें 1 हजार से अधिक अधिकारी कर्मी कार्यरत है. प्रस्तावित तीन दिनों की स्ट्राइक में उक्त सभी अधिकारी कर्मी सम्मिलित होंगे. उन्होंने बताया कि यूनाइटेड बैंक फोरम की मांग पीएलआई और 5 दिनों का सप्ताह करने से जुडी है. परफार्मन्स लिंक इंटेंसीव की डिमांड काफी दिनों से की जा रही है. जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा. प्रशासन को गत 11 सितंबर की हडताल के साथ पहले ही आगाह कर दिया था. अब अनेक वर्षो से प्रलंबित 5 दिनों के सप्ताह का वादा पूर्ण करने की मांग है. उन्होंने बताया कि अमरावती में मयूर सोनवाल, मंगेश दबले, गीतांजलि तारे, अमित फिस्के सहित लीडर्स के नेतृत्व में उक्त आंदोलन होने जा रहा है.
12-15 हजार करोड का कारोबार
बैंक उच्चाधिकारियों ने चर्चा में बताया कि अमरावती जिले में पांच दिन बैंके बंद रहती है तो लगभग 12 से 15 हजार करोड का लेनदेन प्रभावित होेने का अंदेशा है. आंतरिक क्लीयरंस के लिए सहकारी और नागरी अर्बन बैंके भी राष्ट्रीयकृत बैंकों पर निर्भर होेने से तीन दिनों की हडताल और दो दिन की साप्ताहिक छुट्टी से सितंबर का आखरी सप्ताह का कामकाज खासा प्रभावित हो सकता है.

Back to top button