शिक्षक से ऑनलाईन जालसाजी

धामणगांव रेलवे/दि.14- एक शिक्षक के मोबाईल से 96 हजार 555 रुपए की ऑनलाईन जालसाजी की गई.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता अनूप बृजमोहन अग्रवाल यह पेशे से शिक्षक है. वह स्थानीय सेफला हाईस्कूल में कार्यरत है. शनिवार 11 अप्रैल को उन्होंने अपना मोबाईल शाला के लॉकरूम में रखा और क्लास लेने के लिए गए थे. उस समय उन्होंने मोबाईल का कोई भी इस्तेमाल नहीं किया. 12 अप्रैल को सुबह उन्हें पुणे शिक्षा लेनेवाले बेटे को पैसे भेजना था. इस दौरान यह घटना उजागर हुई.

 

Back to top button