दिग्रस के युवा किसान ने की आत्महत्या

दिग्रस/दि.14 यहां के पुराना पुलिस स्टेशन वसाहत के पास रहनेवाले एक युवा किसान ने उकली शिवार में आत्महत्या कर ली. यह घटना सोमवार को सुबह उजागर हुई. मृतक किसान का नाम दिग्रस निवासी मनीष अनंतराव दुधे (39) हैं.
जानकारी के मुताबिक दुधे परिवार की उकली शिवार में खेती हैं. मनीष खेती करता था. वह 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे घर से बाहर निकला तब से घर नहीं लौटा. परिवार के सदस्यों ने उसकी सभी तरफ तलाश की. लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला. आखिरकार सोमवार को उकली शिवार के खेत के कुए में उसका शव बरामद हुआ. उसकी दुपहिया और चप्पल कुएं के पास थी. इस आधार पर उसने आत्महत्या की रहने का प्राथमिक अनुमान है. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया. आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है. दिग्रस पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की हैं.

 

Back to top button