निर्माण विभाग की ओर 21 करोड का दायित्व बकाया
जिला परिषद के नये नियोजन में दायित्व को छोडकर होंगे काम

अमरावती/दि.4– जिला परिषद के निर्माण विभाग पर विगत दो वर्षो के दौरान विकास कामों के 21 करोड, 4 लाख रूपए बकाया है. वर्ष 2026-27 के नये नियोजन में इन दायित्वों को परे रखते हुए नये काम करने होंगे. इस वर्ष ग्रामीण रास्ते, अन्य जिला मार्ग व तीर्थक्षेत्र विकास के लिए करीब 62 करोड 88 लाख रूपयों का नियोजन प्रस्तावित है. बकाया दायित्व के अलावा रास्ते विकास व मजबूतीकरण के लिए 41 करोड रूपयों का नियोजन किया गया.
बकाया दायित्व रहनेवाले कामों में ग्रामीण रास्ते विकास हेतु 41 करोड रूपये, अन्य जिला मार्ग हेतु 10 करोड रूपये तथा ‘क’ वर्ग तीर्थक्षेत्रों के विकास हेतु 12 करोड रूपए का नियोजन किया जाना है. जिला नियोजन समिति के तहत जिला वार्षिक सर्वसाधारण योजना अंतर्गत सन 2026-27 के आर्थिक वर्ष में जिला परिषद के निर्माण विभाग पर ग्रामीण रास्तों के विकास व मजबूतीकरण हेतु सन 2024-25 एवं सन 2025-26 के 21 करोड 4 लाख रूपयों का दायित्व है. उक्त दायित्व को छोडकर इस वर्ष रास्ते विकास व मजबूतीकरण के लिए करीब 41 करोड रूपए का डेढ गुना नियोजन प्रस्तावित किया गया हैं. जिसमें अन्य जिला मार्ग के लिए 13 करोड 31 लाख के दायित्व के अलावा 10 करोड रूपए का नियोजन किया गया है. इसके साथ ही ‘क’ वर्ग तीर्थस्थलों के विकास हेतु विगत दो वर्षो के 4 करोड 31 लाख रूपए का बकाया दायित्व हैं. जिसके अलावा निर्माण विभाग द्बारा ग्रामीण व सडक विकास एवं मजबूतीकरण, अन्य जिला मार्ग के विकास व मजबूतीकरण तथा ‘क’ वर्ग यात्रा स्थलों का विकास करने हेतु जिला वार्षिक सर्वसाधारण योजना के तहत करीब 62 करोड रूपये के नियोजन को प्रस्तावित किया गया है.
निर्माण विभाग द्बारा 63.88 करोड रूपए प्रस्तावित
जिला परिषद के निर्माण विभाग की ओर सन 2024-25 तथा सन 2025-26 ऐसे दो वर्षो में 63 करोड रूपए की निधि के तहत किए गये ग्रामीण रास्ते, अन्य जिला मार्ग तथा ‘क’ वर्ग तीर्थ क्षेत्र विकास जैसे कामों का कई 13 करोड 42 लाख रूपये का दायित्व है. जिसके चलते उक्त दायित्व के अलावा शेष 42 करोड 59 लाख रूपयों की तुलना में सन 2026-27 के लिए डेढ गुना यानी 63.88 करोड रूपयों का नियोजन निर्माण विभाग द्बारा प्रस्तावित किए जाने की जानकारी सूत्रों द्बारा दी गई है.





