मरीजों के आवेदन अस्पताल में ही भरे जाएंगे
सहायता निधि भी 8 घंटे में होगी मंजूर

अमरावती/दि.23– राज्य के आम मरिजों के लिए राहत देने वाला बडा निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री सहायता निधि की संपूर्ण प्रक्रिया अब डिजिटल की गई है. ऑनलाइन पोर्टल के कारण आवेदन, जांच और मंजूरी जल्द होने वाली है.
* क्या है मुख्यमंत्री सहायता निधि योजना?
मुख्यमंत्री सहायता निधि यह राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है.आर्थिक रुप से कमजोर मरीजों को वैधकीय उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. गंभीर बीमारी, महंगी शस्त्रक्रिया और आकस्मिक उपचार के लिए यह योजना जीवनदायीनी है.
* किसे और किसलिए दी जाती है सहायता?
गरीब और जरुरतमंद मरीजों को सहायता दी जाती है. इसमें कॉक्लियर इम्प्लांट (आयु 2 वर्ष से 6 वर्ष) हृदय, कीडनी, फुफ्फुस, बोनमैरो हाथ और गुडधे का प्रत्यारोपण, हिपरिप्लेसमेंट, कैंसर शस्त्रक्रिया, सडक दुर्घटना, छोटे बच्चों की शस्त्रक्रिया, मस्तिष्क बीमारियां, हृदयरोग, डायलिसिस, कैंसर (केमोथेरेपी/रेडिएशन) अस्थी बंधन, नवजात शिशु की बीमारी, झुलसे मरीज विद्युत दुर्घटना मरीज ऐसे कुल 20 गंभीर बीमारी के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है.
* अब ऐसे होगी ऑनलाइन प्रक्रिया
मरीज की बजाय अब अस्पताल आवेदन भरेंगे. सभी कागजपत्र ऑनलाइन अपलोड करना पडेगा. पोर्टल के जरिए आवेदन की जांच की जाएगी. यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल रहने वाली है.
* आवेदन के बाद 3 से 8 घंटे में मंजूरी का निर्णय
नई प्रणाली के कारण आवेदन करने के बाद केवल 3 से 8 घंटे में सहायता की मंजूरी का निर्णय लिया जाने वाला है. इस कारण उपचार में विलंब नहीं होगा.
* आवेदन पर प्रक्रिया करने की जिम्मेदारी अस्पताल की
अस्पताल की तरफ से आवेदन भरना, कागजपत्र प्रस्तुत करना और प्रक्रिया पूर्ण करने की जिम्मेदारी रहेगा. इस कारण मरीजों को प्रशासनीक परेशानी कम होगी.
* एजेंटों पर लगेगी रोक
नई डिजिटल प्रणाली के कारण मरीजों को शासकीय कार्यालय में बार-बार चक्कर नहीं काटने पडेंगे. साथ ही दलाल व एजेंट पर भी रोक लगेगी.
* 30 प्रतिशत रकम अस्पताल को तत्काल
मुख्यमंत्री सहायत निधि मंजूरी के बाद कुल सहायता में से 30 प्रतिशत रकम तत्काल अस्पताल को दी जाएगी. इससे उपचार तत्काल शुरु किया जा सकेगा. जल्द उपचार सुविधा मिलने पर गंभीर मरीज की जान बचाने में सहायता होगी.
* जिले में पांच साल में दी गई सहायता
वर्ष मरीजों की संख्या सहायता राशि
2022-23 77 60.49 लाख
2023-24 239 1.77 करोड
2024-25 215 1.90 करोड
2025-26 627 5.27 करोड
* उपचार के लिए आधार
मुख्यमंत्री सहायता निधि से उपचार के लिए काफी आधार मिल रहा है. सुधारित कार्यप्रणाली, तत्काल निर्णय और समाज के सहभाग के कारण सहायता का लाभ अधिक तेजी से जरुरतमंद तक पहुंच रहा है. अधिक जानकारी के लिए व सहायता के लिए मरीजों को 18001232211 इस ट्रोल फ्री नंबर पर संपर्क करने कहा गया है.
– रामेश्वर नाईक, कक्ष प्रमुख,
मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष.