विधान परिषद के लिए प्रवीण पोटे भाजपा के उम्मीदवार

कल पोटे के नामांकन अवसर पर पालकमंत्री बावनकुले भी रहेंगे उपस्थित

* अपना पूरा दमखम दिखाते हुए प्रवीण पोटे कल पूरे ‘लाव-लश्कर’ के साथ भरेंगे नामांकन
अमरावती/दि.28 – अमरावती स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र से दो बार भाजपा की टिकट पर विधान परिषद में निर्वाचित हो चुके पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल को भाजपा द्बारा लगातार तीसरी बार अमरावती निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के चुनाव हेतु अपना प्रत्याशी बनाने का निर्णय आखिरकार ले लिया गया.यही वजह है कि कल 29 मई को जब पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल द्बारा विधान परिषद के चुनाव हेतु नामांकन आवेदन प्रस्तुत करते हुए अपनी दावेदारी पेश की जाएगी, तो उस समय उनके साथ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा राज्य के राजस्व मंत्री व जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी उपस्थित रहेंगे. खास बात यह है कि प्रवीण पोटे के नामांकन के लिए ही मंत्री बावनकुले कल 29 मई को विशेष तौर पर अमरावती के दौरे पर आ रहे है. जिसके चलते पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल द्बारा कल शुक्रवार 29 मई को अपने पूरे ‘लाव-लश्कर’ के साथ नामांकन भरने की तैयारी कर ली गई है और नामांकन भरते समय पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल द्बारा जमकर शक्तिप्रदर्शन किए जाने की भी पूरी संभावना है. जिसके तहत नामांकन भरते समय पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल के साथ भाजपा नेताओं सहित महायुति में शामिल घटक दलों के स्थानीय नेताओं, विधायकों व पदाधिकारियों की उपस्थिति भी रहेगी.
बता दें कि पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल ने वर्ष 2012 में पहली बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर विधान परिषद का चुनाव जीता था. जिसके बाद वे तत्कालीन फडणवीस सरकार में मंत्री भी रहे. जिसके बाद उन्होंने दुबारा वर्ष 2018 में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर ही विधान परिषद का चुनाव लडा. और इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को क्लिन स्वीप तरीके से हराते हुए चुनाव जीता, जिसे अपने आप में एक ऐतिहासीक रिकॉर्ड माना जाता है. वहीं अब पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल लगातार तीसरी बार विधान परिषद का चुनाव लडने के लिए तैयार है, जिन्हे भाजपा ने एक बार फिर अपना प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है. जिसके चलते कल 29 मई को पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटील द्बारा भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दायर करते समय प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य के कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की विशेष तौर पर उपस्थिति रहेगी.
इसी बीच आज पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे द्बारा नामांकन भरने को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में यह जानकारी भी मिली है कि पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल द्बारा नामांकन दायर करते समय जबरदस्त ढंग से अपना शक्तिप्रदर्शन भी किया जा सकता है. जिसके चलते पोटे के नामांकन अवसर पर भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे तथा विधायक सर्वश्री प्रताप अडसड, चंदू उर्फ उमेश यावलकर, प्रवीण तायडे, केवलराम काले व राजेश वानखडे सहित अमरावती की राकांपा (अजित) की विधायक सुलभा खोडके व बडनेरा के वायएसपी विधायक रवि राणा एवं राकांपा (अजित) के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य संजय खोडके के साथ ही महायुति के घटक दलों के सभी स्थानीय नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. जिसके चलते पोटे के नामांकन की ओर इस समय सभी की निगाहे लगी हुई है.
* ‘अमरावती मंडल’ की भविष्यवाणी फिर साबित हुई सही
यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि दैनिक ‘अमरावती मंडल’ ने काफी पहले ही यह कयास जता दिया था कि भले ही भारतीय जनता पार्टी में विधान परिषद के चुनाव हेतु टिकट को लेकर दो गुटों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है. लेकिन अंत में पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल गुट का पलडा ही भारी रहेगा और पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल भी लगातार तीसरी बार भाजपा की ओर से विधान परिषद के लिए प्रत्याशी होंगे. आज जैसे ही यह जानकारी सामने आई कि जिला पालकमंत्री बावनकुले कल विशेष तौर पर प्रवीण पोटे पाटिल के नामांकन हेतु अमरावती आ रहे हैं और वे जिलाधीश कार्यालय में पोटे के नामांकन अवसर पर भी उपस्थित रहेंगे. वैसे ही दैनिक ‘अमरावती मंडल’ द्बारा काफी पहले की गई राजनीतिक भविष्यवाणी पूरी तरह से सही साबित हुई. यहां यह भी विशेष उल्लेखनीय है कि अमरावती शहर व जिले सहित संभाग की तमाम छोटी बडी खबरों, विशेष कर राजनीतिक गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखनेवाले ‘अमरावती मंडल’ की इससे पहले भी हमेशा ही राजनीतिक भविष्यवाणियां सत्य और सटिक साबित होती रही है.

Back to top button