कल शाम तक राणा दम्पति की हो सकती है अमरावती वापसी
राणा दम्पति के करीबी सूत्रों ने दी जानकारी

* कहा – ‘भैय्या-भाभी’ विदेश नहीं गए थे, भारत में ही थे
* रवि राणा के चंदीगढ व नवनीत राणा के मुंबई में रहने की बात कहीं
* ऐन विधान परिषद चुनाव के समय राणा दम्पति के ‘आउट ऑफ टाउन’ रहने से मची थी सनसनी
अमरावती/दि.28- इस समय जहां एक ओर अमरावती जिले में निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की सीट के लिए होने जा रहे चुनाव को लेकर जबरदस्त राजनीतिक गहमागहमी व उठापठक वाला माहौल चल रहा है. वहीं दूसरी ओर ऐसे महौल के बीच भाजपा नेत्री व पूर्व सांसद नवनीत राणा तथा उनके पति व विधायक रवि राणा के अचानक ही परिवार सहित ‘आउट ऑफ टाउन’ रहने की जानकारी सामने आई थी. जिसमें यहा तक कहा गया था कि राणा दम्पति इस वक्त विदेश के दौरे पर है. लेकिन अब राणा दम्पति के करीबी सूत्रों ने दावा किया है कि ‘भैय्या-भाभी’ विदेश दौरे पर गए ही नहीं बल्कि वे भारत में ही है और कल शाम तक उनकी अमरावती वापसी भी हो सकती है.
राणा दम्पति के स्वीय सहायको में शामिल रहनेवाले युवा स्वाभिमान पार्टी के एक बेहद भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से पूर्व सांसद नवनीत राणा व विधायक रवि राणा अपने किसी काम के चलते मुंबई में थे और इस वक्त पूर्व सांसद नवनीत राणा मुंबई में ही है. जबकि विधायक रवि राणा किसी काम की वजह से चंदीगढ गए हुए है. जहां से वे आज शाम तक या कल सुबह तक मुंबई वापीस आएंगे और फिर राणा दम्पति की कल शाम तक मुंबई से अमरावती वापसी होगी. राणा दम्पति के करीबी सूत्रों ने यह दावा भी किया कि इस समय राणा परिवार का कोई भी सदस्य भारत से बाहर नहीं है. बल्कि सभी लोग अमरावती शहर सहित भारत में ही है. साथ ही राणा दम्पति कि कल शाम तक अमरावती वापसी हो जाने के बाद पूरा परिवार अमरावती में ही रहेगा.





