मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर

विविध शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

अंबाडा /दि.24– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायक चंदुभाऊ यावलकर के मार्गदर्शन में बुधवार 24 जून को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में विविध शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाया गया. इस शिविर में अंबाडा एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों ने बडी संख्या में उपस्थित रहकर लाभ लिया.
इस अवसर पर भाजपा अंबाडा मंडल अध्यक्ष शैलेश झाडे, पूर्व जिप सदस्य सारंग खोडस्कर, भाजपा ओबीसी जाति मोर्चा महामंत्री रुपेश ढोले, भाजपा नेता धनराज तडस, विशाल भोजने सहित सभी शक्ति केंद्र प्रमुख एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस जनकल्याण शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की विविध योजनाओं की जानकारी एवं लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध होने पर नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया.
शिविर को सफल बनाने चिकित्सा अधिकारी डॉ. तुषार बांबल, डॉ. रविशंकर लोणारे, औषधि निर्माण अधिकारी राहुल अग्रवाल, स्वास्थ्य सहायक अजय आजनकर, स्वास्थ्य सहायक विठ्ठल गावंडे, स्वास्थ्य सहायिका मीना मधापुरे, रेचल सदांशिव, समूह प्रवर्तिका मेघा झरबडे, संध्या शर्मा, स्वास्थ्य सेविका नीता ठाकरे तथा सभी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवक, स्वास्थ्य सेविकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास किए.

Back to top button