पुष्करणा समाज का नौ दिवसीय रास गरबा कल से

अमरावती /दि.10 – पुष्करणा फाउंडेशन, पुष्करणा महिला फाउंडेशन एवं पुष्करणा सत्संग मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अमरावती के पुष्करणा समाज के लिए पुष्करणा रास गरबा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह नौ दिवसीय गरबा महोत्सव 11 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 8.30 बजे से 10.30 बजे तक राणीसती मंदिर, अमरावती में उत्साह एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा.
पुष्करणा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय पुरोहित, उपाध्यक्ष शशि व्यास, पुष्करणा सत्संग मंडल के अध्यक्ष दर्शन पानिया एवं महिला फाउंडेशन की अध्यक्षा किरण महेंद्र छांगाणी ने पुष्करणा समाज के सभी परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होकर इस नौ दिवसीय रास गरबा महोत्सव को सफल बनाने तथा परिवार सहित गरबा का आनंद लेने का आह्वान किया है. आयोजकों ने कहा कि यह महोत्सव केवल गरबा तक सीमित न रहकर समाज में एकता, भाईचारे एवं आपसी स्नेह को मजबूत करने का माध्यम बने, यही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है.





