घरों में लैपटॉप, कम्प्युटर, फोरवीलर के बारे में प्रश्न
डिजिटाइज जनगणना में 16 मई से प्रत्येक घर में पूछे जाएंगे 33 प्रश्न

* सरकार कर रही व्यापक जानकारी एकत्र
अमरावती/ दि.24- जनगणना 2027 की घरों की गिनती अगले माह प्रारंभ होगी. स्वगणना के अगले चरण में घरों की नंबर सहित गिनती के आप के बारे में शासन बहुत कुछ जानना चाहता हैं. इसीलिए 33 सवाल रखे गए हैं. जिनमें परिवार में कुल मोबाईल हैंडसेट, टुविलर, फोरविलर, लैपटॉप, कम्प्युटर, टीवीसेट से लेकर खानपान तक सवालों का समावेश रहने की जानकारी आज दोपहर जिलाधीश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई. प्रशासन ने बताया कि जनगणना का उद्देश्य बेहतरीन विकास योजनाएं, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना तो है ही उसी प्रकार सरकार इंटरनेट कनेक्शन परिवार के पास मौजूद इंधन की जानकारी भी इकट्ठा करने जा रही हैं. साथ ही सरकार आपके बारे में, परिसर के बारे में काफी कुछ जानना चाहती हैं.
घरों के बारे में सवाल
सरकार ने सवालों के चार वर्ग रखे हैं. जिसमें घरों की स्थिति अंतर्गत नंबर से लेकर पक्की अथवा कच्ची छत और घर की वर्तमान हालत के विषय में हर प्रकार के प्रश्न हैं. उसी प्रकार परिवार के सदस्यों की संख्या से लेकर विवाहित युगलों की संख्या सहित परिवार मुखिया व पिछडा वर्ग संबंधी जानकारी पूछी जाएगी. उसी प्रकार मूलभूत सुविधाओं के विषय में भी जानकारी मांगी जाएगी. पेयजल से लेकर घर में उपलब्ध रसोई और इंधन के साथ ही भरपूर सूर्यप्रकाश, पेयजल स्त्रोत एवं शौचालय, स्नानागार संबंधी प्रश्न रखे गए हैं.
रेडियो से लेकर कार तक सवाल
चौथे क्रम में परिवार में रेडियो, ट्रान्झिस्टर से लेकर कार तक प्रश्न पूछे जाएंगे. सरकार द्बारा यह जानकारी एकत्र किए जाने की मंशा पर अभी से जनचर्चा प्रारंभ हो गई हैं. खासकर महाराष्ट्र में लाडली बहना योजना से लाखों महिलाओं को वंचित किया गया. क्योंकि उनके यहां फोरविलर और अन्य सुविधाएं सर्वे पाई गई थी. बहरहाल सरकार जनगणना के साथ बडा महत्वपूर्ण डाटा संकलन करने जा रही हैं. जिसमें घर में केबल टीवी का कनेक्शन, इंटरनेट कनेक्शन,कम्प्युटर, लैपटॉप, मोबाईल हैंडसेट, स्मार्ट फोन, साइकिल, स्कूटर, मोटरसाईकिल, मोपेड, कार के बारे में जानकारी का समावेश हैं. उसी प्रकार पूरा परिवार मुख्य रूप से कौनसा अनाज का सेवन करता हैं. यह प्रश्न भी जनगणना के समय ही पूछा जाना हैं.





