राजीव गांधी कृषिरत्न पुरस्कार 21 मई को

प्रकाश साबले द्बारा आयोजन

* 10 गणमान्य की चयन समिति गठित
* आयोजन का लगातार 20 वां वर्ष, अब तक 132 किसान पुरस्कृत
अमरावती/ दि.24- राजीव गांधी कृषि विज्ञान प्रतिष्ठान के राज्यस्तरीय कृषि रत्न पुरस्कार आगामी 21 मई को दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मृति दिवस पर दिए जाएंगे. किसानों को उनके खेतो की मेड पर सम्मानित किए जाने की जानकारी प्रतिष्ठान के प्रकाश साबले ने आज दोपहर पत्रकार परिषद में दी. उन्होंने बताया कि पुरस्कार का प्रारंभ तीर्थक्षेत्र दोनद में बैलजोडी पूजन से होगा. समापन 28 मई को आत्महत्याग्रस्त किसान परिवार के पाल्य का संगोपन करनेवाली सेवाभावी संस्था को पुरस्कृत कर होगा.
प्रकाश साबले ने बताया कि कृषिरत्न पुरस्कार हेतु चयन समिति बनाई गई हैं. उसमें पूर्णिमा सवई, भैयासाहब निचल, अविनाश पांडे, प्रा. अमर तायडे, डॉ. दिलीप काले, मिलींद फालके, जावेद खान, नामदेव वैद्य, प्रशांत डहाने, जयसिंगराव देशमुख, प्रा. हेमंत डीके, काशीनाथ फुटाने का समावेश हैं. अब तक प्रदेश में 132 किसानों को राजीव गांधी कृषि पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं. जिसमें सम्मानचिन्ह, राजीव गांधी का फोटो, मानधन, प्रमाणपत्र दिए जाते हैं. प्रकाश साबले ने बताया कि राज्य के विविध भागों से 21 प्रवर्ग से 21 किसानों का चयन कृषि रत्न पुरस्कार हेतु होगा. उन्होंने बताया कि 300 प्रस्ताव आने की संभावना हैं. इन पर चयन समिति विचार कर निर्णय करेंगी. प्रतिष्ठान संबंधित किसान के खेत में जाकर सम्मान करेगा.

Back to top button