राज ठाकरे ने शरद पवार को दिया तिरंगा मार्च का न्योता

शामिल होने पर सस्पेंस बरकरार

मुंबई /दि.25- महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिल रही है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार को शनिवार को मुंबई में होने वाले तिरंगा मार्च में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. सूत्रों के मुताबिक, राज ठाकरे और शरद पवार के बीच फोन पर बातचीत भी हुई, जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या शरद पवार इस मार्च में शामिल होंगे.
इससे पहले कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने तिरंगा मार्च को समर्थन देने की घोषणा की है. वहीं, हाल ही में आयोजित राष्ट्रगीत मार्च में शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल के पुत्र प्रतीक पाटिल की मौजूदगी भी राजनीतिक संकेतों के तौर पर देखी जा रही है. ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या शरद पवार और उनकी पार्टी भी इस मार्च का समर्थन करेगी.

Back to top button