राजापेठ पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार बदमाश जय कडू
छत्री तालाब मैदान में बिछाया जाल

* राजापेठ और फ्रेजरपुरा थानों के मामलों में था वांछित
अमरावती/दि.3- राजापेठ पुलिस ने दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपी जय सुनील कडू (24) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मेहेरबाबा कॉलोनी का निवासी है और उसके खिलाफ राजापेठ तथा फ्रेजरपुरा पुलिस थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं.
पुलिस के अनुसार जय कडू के विरुद्ध राजापेठ थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 4 और 25 के तहत अपराध दर्ज है. वहीं फ्रेजरपुरा पुलिस थाने में भी उसके खिलाफ अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था. 1 जुलाई को राजापेठ के थानेदार संदीप चव्हाण के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक नितिन शिंदे और डीबी टीम ने गोपनीय जानकारी के आधार पर छत्री तालाब मैदान में जाल बिछाया. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया और राजापेठ थाने के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे तथा सहायक पुलिस आयुक्त संजय खताले के मार्गदर्शन में की गई. अभियान में पुलिस उपनिरीक्षक उमेश मुंढे, नितिन शिंदे तथा राजापेठ पुलिस की डीबी टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.





