राणा दंपति ने विघ्नहर्ता को भक्तिभाव से दी विदाई
अनंत चतुर्दशी पर क्षेत्रवासियों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की
* पूर्व सांसद नवनीत राणा ने अपने सिर पर धारण की गणेश प्रतिमा,
अमरावती /दि. 26- अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर पूर्व सांसद एवं भाजपा नेत्री नवनीत राणा तथा विधायक रवि राणा ने लाड़ले विघ्नहर्ता भगवान गणेश को भक्तिभाव से विदाई दी. इस अवसर पर उन्होंने गणराय के चरणों में नमन करते हुए सभी के जीवन से संकट दूर होने तथा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की.
विसर्जन अवसर पर गणेश प्रतिमा को अपने सिर पर धारण करते हुए पूर्व सांसद नवनीत राणा ने कहा कि गणपति बप्पा सभी के जीवन में आने वाले विघ्नों और संकटों को दूर करें तथा प्रत्येक परिवार को सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें. उन्होंने गणराय से क्षेत्र एवं समाज के कल्याण तथा सभी के मंगल की प्रार्थना की. साथ ली इस समय राणा दंपति ने गणपति बाप्पा से अगले बरस जल्दी आने की भी गुहार लगाई. अनंत चतुर्दशी के साथ गणेशोत्सव के समापन पर उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए गणराय की भक्ति और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया.





