नकली बीज कंपनियों पर दर्ज करें अपराध
विधायक रवि राणा की मांग

फसल बीमा, क्षतिपूर्ति और घटिया खाद मुद्दों पर मुंबई में बैठक
अमरावती/दि.7 – सूखें के हालात में भी बोगस बीज और घटिया खाद के कारण किसानों का नुकसान हो रहा है. ऐसे में दोषी कंपनियों पर फौजदारी अपराध दर्ज करने एवं फसल बीमा कंपनियों से किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने के निर्देश विधानसभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष विधायक रवि राणा ने दिए.
मुंबई में आयोजित समिति की बैठक में फसल बीमा कंपनियों की गडबडी की सघन जांच कर दोषी पर कानूनन कार्रवाई करने के आदेश दिए गए. उसी प्रकार पांच वर्षों से प्रलंबित 2021-22 की क्षतिपूर्ति पात्र किसानों के खाते में तत्काल जमा कराने कहा गया. संभाजी नगर की बूस्टर कंपनी के सोयाबीन बीजों की वजह से विदर्भ में किसानों का नुकसान हुआ है. ऐसे में कंपनी मालिक गजानन जाधव पर अपराध दर्ज कर 15 दिनों में कंपनी सील करने के निर्देश भी अध्यक्ष ने दिए. बैठक में समिति सदस्य विधायक सर्वश्री राजेश पवार, समीर मेघे, अनूप अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सचिन कल्याण शेट्टी, पराग शाह, रमेश कराड, विक्रम पाचपुते, किशोर पाटिल, अमोल पाटिल, प्रदीप जायसवाल, किरण खोसकर, जयंत बनसोडे, दौलत दरोडा, वरुण सरदेसाई, अमित झनक, राजू खरे उपस्थित थे.
सहसचिव नागनाथ थेटे, अवर सचिव अनिल रामे, स्मीता जोशी, प्रशांत पिंपले, महावीर कानगुडे, उपसचिव श्रीकांत आंडगे, जी. एस. कचरे, संतोष कराड, अंबादास चंदनशिव, प्रतिभा पाटिल, उपसंचालक सुशांत धनवडे, विजय पांढरे, संजय सूर्यवंशी, सारिका पाटिल, वसंत मोरे, दीपक राऊत, धनश्री पवार, अ. बा. यादव, कुणाल पंडित, प्रशांत पाठक, प्रवीण देशमुख आदि अधिकारी उपस्थित थे.





