नवरात्रि-दिवाली में यात्रियों को राहत, पुणे-मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
सेंट्रल रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए अक्टूबर-नवंबर में कई ट्रिप चलाने का लिया फैसला

अमरावती समेत जिले के नागरिकों को मिलेगी सुविधा
अमरावती/दि.30 – नवरात्रि, दिवाली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने नागपुर से पुणे और मुंबई के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. अक्टूबर से नवंबर के बीच चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी. अतिरिक्त रेल सुविधा रहने से अमरावती जिले के नागरिकों को सफर के लिए काफी सुविधा होगी.
* नागपुर-पुणे के बीच 13 वीकली सुपरफास्ट स्पेशल
ट्रेन नंबर 01201 और 01202 नागपुर-पुणे वीकली सुपरफास्ट स्पेशल कुल 13 ट्रिप लगाएगी. ट्रेन नंबर 01201 नागपुर से सोमवार और गुरुवार को शाम 7.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.25 बजे पुणे पहुंचेगी. यह सेवा 8 अक्टूबर से 19 नवंबर तक संचालित होगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01202 पुणे से मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 3.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे नागपुर पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 01209 और 01210 नागपुर-पुणे वीकली सुपरफास्ट स्पेशल सात ट्रिप लगाएगी. ट्रेन नागपुर से शनिवार को रवाना होगी और यह सेवा 10 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी. वापसी में ट्रेन रविवार को पुणे से दोपहर 3 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे नागपुर पहुंचेगी.
* इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज
नागपुर-पुणे स्पेशल ट्रेनों का ठहराव वर्धा, धामनगांव, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौंड और उरली स्टेशनों पर रहेगा.
* मुंबई के लिए भी छह स्पेशल ट्रिप
नागपुर-मुंबई मार्ग पर भी यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. ट्रेन नंबर 02139 और 02140 मुंबई-नागपुर सुपरफास्ट स्पेशल कुल छह ट्रिप लगाएगी. ट्रेन शनिवार को दोपहर 12.25 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होकर नागपुर पहुंचेगी. इन ट्रिप का संचालन 17 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच किया जाएगा. वापसी में ट्रेन रविवार को दोपहर 1.30 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.10 बजे मुंबई पहुंचेगी. मुंबई-नागपुर स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, शेगांव, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा स्टेशनों पर रहेगा. त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग और नियमित ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन महत्वपूर्ण माना जा रहा है.





