कार से 7.60 लाख रुपए का प्रतिबंधित गुटखा बरामद

एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

* क्राईम ब्रांच के दल की कार्रवाई
अमरावती/दि.10 मंगलवार 9 दिसंबर की शाम को बडनेरा थाना क्षेत्र में एक बडी कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच के दल ने कार से प्रतिबंधित गुटखे का भारी मात्रा में माल बरामद किया. इस कार्रवाई से गुटखा तस्करी बेरोकटोक चलती रहने का पर्दाफाश हुआ हैं . क्राईम ब्रांच के दल ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 7 लाख 60 हजार रुपए का माल जब्त किया है. संबंधित आरोपी के खिलाफ बडनेरा थाने में मामला दर्ज किया गया हैं.
जानकारी के मुताबिक क्राईम ब्रांच का दल मंगलवार 9 दिसंबर की शाम को बडनेरा थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी. इस समय इस टीम को जानकारी मिली कि एक कार में प्रतिबंधित गुटखा, तंबाकू ले जाया जा रहा है. पुलिस ने लैंडमार्क से अकोला टी-पॉइंट रोड, बोथरा नर्सरी के पास जाल बिछाते हुए अवैध गुटखा की तस्करी करते हुए एक आरोपी को रंगेहाथ पकड लिया.
इस समय पुलिस ने आरोपी गदेगाठपुरा मोर्शी निवासी राजू शाह कदीर शाह को कार सहित हिरासत में लिया. कार की तलाशी में पुलिस को बडी मात्रा में अवैध सुगंधित तंबाकू, गुटखा मिला. इस कार्रवाई में पुलिस ने कार सहित कुल 7 लाख 69 हजार रुपए का माल बरामद किया है. इस अवैध तस्करी मामले में बडनेरा थाने में आरोपी राजू शहा कदीर शहा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई हैं. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक संदीप चौहान के नेतृत्व में एपीआई अमोल कडू व अपराध शाखा के अन्य कर्मचारियों द्बारा की गई हैं.

Back to top button