कौंडण्यपुर में नदी स्नान पडा भारी
श्रद्धालु महिला के 36 ग्राम स्वर्णाभूषण चोरी

अमरावती/दि.30 – हिंदू संवत अनुसार अधिक मास उपलक्ष्य नदी, सरोवर में स्नान का महत्व बताया जाता है. यवतमाल जिले से कौंडण्यपुर तीर्थक्षेत्र में नदी स्नान के लिए आई 75 वर्ष की श्रद्धालु महिला को स्नान महंगा पड गया. वे नदी में स्नान करती रही और इधर किनारे से उनके 36 ग्राम सोने के जेवर अज्ञात महिला उडा ले गई. शिकायतकर्ता ने कुर्हा थाने में इस आशय की रिपोर्ट लिखाई है. पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी महिला की खोजबीन शुरु की है.
पुलिस शिकायत में बताया गया कि, देवदर्शन और स्नान के लिए यवतमाल के जामन नगर से उक्त महिला कौंडण्यपुर आई थी. उन्होंने घाट पर स्नान किया. पूजा कर रही थी. उसी समय नजर बचाकर उनका सोने का मंगलसूत्र और सोने की चेन अज्ञात स्त्री उडा ले गई. जिसकी कीमत 1 लाख 58 हजार बताई गई है. महिला के गले से नजर बचाकर अज्ञात महिला आरोपी ने हाथ बता दिया. पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 के तहत अपराध दर्ज कर छानबीन शुरु की है. घटना से साफ होता है कि, तीर्थक्षेत्र में भी लोग चोरी-चकारी करने से नहीं डरते.





