राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर वरिष्ठ डॉक्टरों का सम्मान
आयएमए अमरावती का आयोजन, मेधावी बच्चों का हुआ अभिनंदन

अमरावती/दि.3- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अमरावती शाखा की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. आईएमए हॉल में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया गया, वहीं आईएमए परिवार के मेधावी बच्चों को भी उनकी शैक्षणिक, खेल एवं कला क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वसंत लुंगे थे. इस अवसर पर डॉ. बबन तोटे, डॉ. चंद्रशेखर कुलकर्णी, डॉ. मोहना कुलकर्णी, डॉ. मदन अचालिया एवं डॉ. अरुणा अचालिया का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया. सम्मान के पश्चात वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने लंबे चिकित्सकीय जीवन के अनुभव साझा किए तथा चिकित्सा सेवा के बदलते स्वरूप और समाज के प्रति डॉक्टरों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला. उपस्थित चिकित्सकों ने उनके अनुभवों का गर्मजोशी से स्वागत किया.
कार्यक्रम में आईएमए परिवार के उन प्रतिभावान बच्चों का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने शिक्षा, खेल एवं कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. इस अवसर पर मनश्री मेंढे, कनक चांदक, गुंजन राठी, सराई देशमुख, वेदांत खत्री, श्रिया राठी, आराध्य गुल्हाणे, शुताक्षी सोलंके, आर्यमन लेवटे, यश दातीर एवं दिया पाटील को अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया. मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. रुतिका लोखंडे और डॉ. अंशु चांडक ने किया. आयोजन आईएमए अमरावती के अध्यक्ष डॉ. दिनेश वाघाडे एवं सचिव डॉ. विक्रम वानखड़े के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. इस अवसर पर डॉ. विजय कुथे, डॉ. एस. के. पुंशी, डॉ. अलका कुथे, डॉ. संदीप दानखड़े, डॉ. रोहन बोबडे, डॉ. सीमा अडवाणी, डॉ. भूपेश भोंड, डॉ. लक्ष्मी भोंड, डॉ. सौरभ लांडे, डॉ. प्रणित काकड़े, डॉ. अक्षय चांदुरकर, डॉ. प्रसाद जावलकर सहित आईएमए के अनेक वरिष्ठ एवं युवा चिकित्सक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस केवल डॉक्टरों के सम्मान का अवसर नहीं है, बल्कि समाज के प्रति उनकी समर्पित सेवा को याद करने और नई पीढ़ी को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने का भी पर्व है. वरिष्ठ चिकित्सकों के सम्मान और मेधावी बच्चों के अभिनंदन के माध्यम से आईएमए अमरावती ने सेवा, संस्कार और प्रेरणा का सशक्त संदेश दिया.