बुलढाणा में आधी रात हत्याकांड का सनसनीखेज मामला!

पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या

बुलढाणा/दि.15 – सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले खामगांव शहर में कल आधी रात हुई निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई! पति ने घर में पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. इस हमले में पत्नी का सिर बुरी तरह कुचल गया.
* घरेलू विवाद बना जानलेवा
बुलढाणा जिले के खामगांव स्थित रेलवे गेट के पास की झोपड़पट्टी इलाके में गुरुवार आधी रात करीब 12 बजे यह सनसनीखेज घटना हुई. खामगांव शहर पुलिस ने क्रूर आरोपी पति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है. सविता प्रकाश सोलंके (उम्र 22, रेलवे गेट के पास, खामगांव) ऐसा हत्या की गई महिला का नाम है. प्रकाश सोलंके (उम्र 25, रेलवे गेट के पास, खामगांव) ऐसा आरोपी पति का नाम है. घरेलू विवाद के चलते प्रकाश ने गुस्से में सविता सोलंके से झगड़ा किया और उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी.
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही खामगांव शहर पुलिस थाने के थाना प्रभारी रामकृष्ण पवार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहां सविता सोलंके का शव खून से लथपथ हालत में मिला. पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया. इसके बाद आरोपी पति प्रकाश सोलंके को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन लाया गया. मामले की आगे की जांच शहर पुलिस थाने के थाना प्रभारी पवार कर रहे हैं.
* ‘मैंने उसकी हत्या की है, अब पुलिस स्टेशन जा रहा हूं’
इससे पहले आरोपी के पड़ोसी संजय मेढे ने घटना की शिकायत दी. सविता की चीख-पुकार सुनकर मेढे आरोपी के घर पहुंचे. वहां सविता सोलंके जमीन पर गिरी हुई थी. उसके सिर से खून बह रहा था और प्रकाश सोलंके हाथ में लोहे की रॉड लेकर शव के पास खड़ा था. मेढे ने उससे पूछा, तूने ये क्या किया? इस पर प्रकाश ने कहा, मैंने सविता को मार दिया है और अब खुद पुलिस स्टेशन में हाजिर होने जा रहा हूं ऐसा कहकर वह वहां से निकल गया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Back to top button