शराब के नशे में पेट्रोल डालकर खुद को जिंदा जलाया

वलगांव थाना क्षेत्र के पुसदा ग्राम की घटना

अमरावती/दि.25 – शराब के नशे में धूत एक 62 वर्षीय व्यक्ति ने खुद के शरीर पर पेट्रोल छिडककर आग लगा दी. 90 फीसद झुलसेे इस व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. यह घटना वलगांव थाना क्षेत्र के पुसदा ग्राम में घटित हुई. मृतक व्यक्ति का नाम पुंडलिक तानाजी कुमरे है.
जानकारी के मुताबिक पुसदा ग्राम निवासी पुंडलिक कुमरे ने शराब के नशे में खुद को 5 जून को पेट्रोल छिडककर आग लगा दी थी. इस घटना में 90 प्रतिशत झुलसे पुंडलिक को परिवार के सदस्यों ने जिला अस्पताल में भर्ती किया था. तब से वह मौत से संघर्ष कर रहा था. उसे हालत गंभीर रहने के कारण नागपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था. जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. बुधवार 24 जून को इस घटना जानकारी वलगांव पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

Back to top button