के. एल. महाविद्यालय में सातवां पीएचडी रिसर्च कोर्सवर्क संपन्न
19 शोधार्थियों ने लिया सहभाग

अमरावती/दि.25- श्री गणेशदास राठी छात्रालय समिती द्वारा संचालित श्रीमती केशरबाई लाहोटी महाविद्यालय के आचार्य शोध केेंद्र अंतर्गत संत गाडगेबाबा विश्व विद्यापीठ के अधिन सातवें रिचर्स कोर्सवर्क वर्ग का शुभारंभ 15 जून को हुआ था तथा समापन 23 जून को किया गया.
समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विजयकुमार भांगडिया ने की तथा विशेष उपस्थिति के रूप में प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण टाले उपस्थित थे. कोर्सवर्क के दौरान रोजाना शाम सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक कक्षाएं आयोजित की गई. इस कोर्सवर्क में 19 शोधार्थियों ने सहभाग लिया. जिसमें इंग्लिश 2, हिंदी 2, अर्थशास्त्र 2, समाजशास्त्र 2, पारसी 1, वाणिज्य 3, बिजनेस इकोनॉमिक्स 1 तथा बिजनेस मैनेजमेंट विषय के 6 शोधार्थियों ने पंजियन कराया था.
सर्व प्रथम समारोह समापन अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. विजयकुमार भांगडिया का महाविद्यालय की परंपरा के अनुसार शब्द सुमनों से स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के विशेष अतिथि आचार्य डॉ. रामकृष्ण टाले का स्मृती चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम का प्रास्ताविक करते हुए रिसर्च सेंटर के समन्वयक एवं कोर्सवर्क के समन्वयक डॉ. मो. याहया जमिल ने 8 दिवसीय इस कोर्सवर्क में मार्गदर्शक के रूप में योगदान देनेवाले 15 शोध विशेषज्ञों का उल्लेख करते उनके प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने उपस्थित लोगों को जानकारी दी की अब तक 105 शोधार्थियों ने महाविद्यालय के 11 विषयों में पीएचडी की उपाधी के लिए अपना पंजिकरण कराया है तथा इनमें से 45 विद्यार्थियों को अब तक पीएचडी की उपाधी प्रदान की जा चुकी है.
इस कोर्सवर्क के सफल आयोजन पर श्री गणेशदास राठी छात्रालय समिती अध्यक्ष वसंतकुमार मालपानी, उपाध्यक्ष जुगलकिशोर गट्टाणी, सचिव डॉ. गोविंद लाहोटी, कोषाध्यक्ष प्रकाश हेडा, सहसचिव मोहन कलंत्री सहीत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और नए शोधार्थियों तथा उनके मार्गदर्शकों को शोध यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी. इस समय डॉ. रविंद्रकुमार शिरसाट, डॉ. दिनेश साखरे, डॉ. विराज गावंडे, सौ. टाले तथा शोधार्थी एवं मार्गदर्शक शामिल थे. सभी का धन्यवाद किया गया. आभार कोर्सवर्क के समन्वयक डा. संजय रेड्डी ने माना. 8 दिवसीय रिसर्च कोर्सवर्क का सफलतापूर्वक समापन हुआ.





