कुछ लोगों ने कांग्रेस को अपनी बपौती समझ लिया है

कांग्रेस छोडनेवाले पूर्व जि.प.सदस्य प्रकाश साबले की संतप्त प्रतिक्रिया

* समर्थकों सहित युवा स्वाभिमान पार्टी में किया प्रवेश, विधायक राणा के नेतृत्व पर जताया भरोसा
* सम्मान नहीं मिलने ओर अपनी लगातार अनदेखी होने से नाराज होकर छोडी कांग्रेस
अमरावती/दि.25- विगत कई वर्षो से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहने के साथ ही संगठन में कई पदों को संभालने के साथ-साथ कांग्रेस की टिकट पर जिला परिषद सदस्य भी रह चुके प्रकाश साबले ने आज कांग्रेस को छोडकर अपने कई समर्थकों सहित विधायक रवी राणा के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए युवा स्वाभिमान पार्टी में प्रवेश कर लिया. जिसे अमरावती जिले में कांग्रेस के लिए एक बडा झटका माना जा रहा है.
कांग्रेस छोडकर युवा स्वाभिमान पार्टी में प्रवेश करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व जि.प. सदस्य प्रकाश साबले ने कहा कि, अमरावती में कुछ स्थानिय नेताओं व्दारा कांग्रेस को अपनी निजी मिलकियत ओर बकौती समझ लिया गया है. तथा ऐसे नेताओं व्दारा हम करे सो कायदा की तज पार्टी का काम चलाते हुए पूरी तरह से मनमानी की जा रही है. साथ ही पार्टी आम पदाधिकारी व कार्यकर्तोओं की जमकर अनदेखी की जा रही है. पूर्व जि. प. सदस्य प्रकाश साबले के मुताबिक उन्हें पार्टी में विगत लंबे समय से वह सम्मान नहीं मिल रहा था जिसके वे हकदार थे. ऐसे में उन्होंने इस विषय को लेकर पार्टी के स्थानिय नेताओं सहित प्रदेश स्तर के नेताओं से भी बात की थी. लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ. ऐसे में अपनी लगातार हो रही अनदेखी ओर अपने साथ हमेशा ही होनेवाले अपमानास्पद व्यवहार से आहात होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड देने का निर्णय लिया.
कांग्रेस पार्टी छोडने के साथ ही युवा स्वाभिमान पार्टी में प्रवेश करने के अपने निर्णय के बारे में दैनिक अमरावती मंडल से बात करते हुए प्रकाश साबले ने कहां कि, विधायक रवि राणा ने हमेशा ही बहुजनों का सम्मान किया है ओर वे शाहू- फुले- आंबेडकर की विचारधारा पर चलनेवाले नेता है. इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अब विधायक रवि राणा एवं युवा स्वाभिमान पार्टी के साथ जुडने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही प्रकाश साबले ने यह भी कहा कि, आज उनके साथ उनके कुछ चुनिंदा समर्थकों व कार्यकर्तोओं का युवा स्वाभिमान पार्टी में प्रवेश हुआ है. जिसके बाद अब वे पूरे जिले का दौरा करेंगे ओर जिले के अलग-अलग तहसिल क्षेत्रों में रहनेवाले अपने समर्थकों व कार्यकर्तोओं को युवा स्वाभिमान पार्टी के साथ जोडते हुए वायएसपी की ताकद को बढाने का काम करेंगे.

Back to top button