विश्वासघात कर महिला पर लैंगिक अत्याचार
गाडगे नगर थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज

अमरावती /दि.27– गाडगे नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला के साथ विश्वासघात कर महेंद्र कालोनी में रहने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने उस पर लैंगिक अत्याचार किया. पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक पीडित महिला ने पुलिस में दर्ज की शिकायत में आरोप किया है कि, वह लोगों के घर बर्तन धोने का काम करती है. उसके घर के सामने रहने वाले प्रेमदास नामक व्यक्ति ने उसे बताया कि, भीमराव नामक व्यक्ति उसका अच्छा दोस्त है और उसकी पत्नी को बडी बीमारी है. उसकी पत्नी ने उसे दूसरा विवाह करने की अनुमति दी है. यह कहते हुए प्रेमदास यह पीडिता से मुलाकात करवाने भीमराव को ले आया. पश्चात पीडिता और भीमराव साथ में रहने लगे. 3-4 माह बाद भीमराव की पत्नी और बेटे ने पीडिता के साथ मारपीट की और धमकी देकर बताया कि, पुलिस स्टेशन गई तो जान से मार देंगे. उसके बाद भीमराव ने सोने की चेन देने के बहाने पीडिता को घर बुलाकर उस पर जबरदस्ती लैंगिक अत्याचार किया और पीडिता की दो ग्राम की चेन झपटकर धोखाधडी की. शिकायत के आधार पर गाडगे नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 126 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





