शहीद पराग मोरे हुए अनंत में विलिन

शासकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

* सेना के जवान विशाखापट्टनम में ड्यूटी के दौरान हुए शहीद
अमरावती/दि.23- शहर के साईनगर निवासी भारतीय सेना के जवान पराग सुरेशराव मोरे ड्यूटी के दौरान विशाखापट्टनम में शहीद हो गए. उनके शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई. सोमवार को उनका पार्थिव शरीर अमरावती लाया गया, जहां पूरे शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. मौके पर सेना और शहर पुलिस के दल ने जवान को 21 तपों की सलामी दी.
जानकारी के अनुसार शहीद जवान पराग सुरेशराव मोरे, जो अमरावती के खंडेलवाल लेआउट साईनगर क्षेत्र के निवासी थे. वह भारतीय सेना में कार्यरत थे. पिछले कई महीनों से उनकी तैनाती विशाखापट्टनम में थी. बताया गया कि, 20 जून को ड्यूटी के दौरान वह वीगति को प्राप्त हुए. सोमवार को भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा उनका पार्थिव शरीर अमरावती लाया गया. इसके बाद शहर में सैन्य परंपरा के अनुसार पूरे सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई. उनके घर से लेकर हिंदू श्मशानभूमि तक सेना के विशेष वाहन में तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर ले जाया गया. अंतिम यात्रा में सेना के अधिकारी और जवान बडी संख्या में शामिल हुए. इसके अलावा शहीद जवान के परिजन, रिश्तेदार तथा सैकडों की संख्या में नागरिक मौजूद थे. पूरे रास्ते भर लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी. हिंदू स्मशान भूमि में सैन्य परंपरा के तहत जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पूरे राजकीय-सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

Back to top button