शोध प्रतिष्ठान ने किया माता रूक्मिणी की पालखी का स्वागत

यश खोडके ने पुजन व दर्शन करते हुए पालखी को किया मार्गस्थ

अमरावती/दि.23- विदर्भ की कुल स्वामीनी कहीं जाती श्री क्षेत्र कौंडण्यपुर की माता रूक्मिणी पंढरपुर हेतू रवाना हुई पालखी गत रोज अमरावती पहुंची. पालखी के अमरावती आगमन अवसर पर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के नेता यश खोडके ने अपने समर्थकों सहित तपोवन गेट- विद्यापीठ चौक परिसर में पालखी सहित दिंडी में शामिल वारकरियों का सम्मान पूर्वक स्वागत किया. इस अवसर पर शोध प्रतिष्ठान की और से माता रूक्मिणी की पालखी का स्वागत करते हुए यश खोडके ने पालखी का दर्शन व पुजन करते हुए कुछ दूरी तक पैदल वारी भी की और पालखी को पंढरपुर के लिए मार्गस्थ किया. इस समय यश खोडके ने विश्वकल्याण की मनोकामना करते हुए अच्छी फसल के लिए अच्छी बारिश होने की मंगलकामना भी की.

Back to top button