इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी उमेश मोर्शे ने फांसी लगाई

नांदगांव पेठ परिसर में हडकंप, आत्महत्या का कारण अज्ञात

अमरावती/दि.23– अमरावती शहर के अर्जुन नगर निवासी और नांदगांव पेठ के विख्यात साई इलेक्ट्रॉनिक के संचालक तथा वर्तमान में अर्जुन नगर अमरावती निवासी उमेश शंकरराव मोर्शे (48) ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना सोमवार को सुबह 11.30 बजे के दौरान उजागर हुई. इस घटना से शहर में हडकंप मच गया है.
मूल नांदगांव पेठ निवासी उमेश मोर्शे पिछले 30 साल से इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय में सक्रिय थे. अपनी मेहनत से उन्होंने परिसर में एक व्यापारी के रुप में अपनी पहचान बनाई थी. कुछ समय से वे अमरावती के अर्जुन नगर में परिवार के साथ रहने चले गये थे. कुछ दिन पूर्व नांदगांव पेठ के एक ज्वेलर्स में हुए कथित आर्थिक व्यवहार प्रकरण में उमेश मोर्शे ने मुख्य शिकायतकर्ता के रुप में नांदगांव थाने में शिकायत दर्ज की थी. इस प्रकरण के बाद वे चर्चा में आ गये थे. साथ ही वर्तमान में आर्थिक समस्या व कर्ज में डूबे रहने की जानकारी सामने आ रही है. इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया रहने की चर्चा है. लेकिन आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है. सोमवार को सुबह घर के सदस्य उनके कमरे में गये, तब उमेश मोर्शे फांसी पर लटका दिखाई दिया. घटना की जानकारी तत्काल गाडगे नगर पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. उनके पीछे पत्नी, दो बेटी का भरापूरा परिवार है. गाडगे नगर पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

 

Back to top button