श्रीदत्त शिखर संस्थान में षोडशी महापूजा

देशभर के अखाडों के संत महात्मा रहे उपस्थित

माहुरगढ/दि.21– स्थानीय श्री दत्तात्रय शिखर संस्थान के परम पूज्य महंत श्री श्री श्री 1008 मधुसुदन जी भारती महाराज का 4 अप्रैल को महाप्रयाण हुआ. जिसमें उनकी आत्मा को शांति मिले. इस उद्देश्य से श्री दत्तात्रय शिखर संस्थान में शिष्यों की ओर से अपने गुरू महंत की अंतिम श्राध्द विधि के तौर पर 19 अप्रैल को षोडशी महापुजा कर श्रध्दांंजलि अर्पित की गई ओर दूसरे दिन काकडा आरती से समारोह का समापन किया गया.
इस समारोह में भारत के सबसे बडे और जुने श्री पंचदशनाम अखाडे के पीठाधिशवर और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेेशानंद गिरि महाराज, महामंत्री श्री हरि गिरिजी महाराज, सभापति मोहन शास्त्रीजी महाराज, प्रेम गिरिजी महाराज सहित देश के विविध अखाडों के अनेक साधु संत उपस्थित थे. इस अवसर पर महंत के समाधि स्थल पर विशेष पूजा, अभिषेक और अलंकार किया गया. 16 प्रकार के उपचारों से महंत की सुक्ष्म स्वरूप की पूजा की गई.
विशेष तौर पर महंत की पादुका का विधिवत पूजन कर पादुका स्थापित की गई. विद्यमान परमपूज्य महंत डॉ. धनेश्वर भारती महाराज का वस्त्र शाल भेंट कर सम्मान किया गया. षोडशी महापूजा के माध्यम से शिष्यों ने अपने गुरू के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर उनकी आत्मा की मुक्ति के लिए प्रार्थना की. शाम को आनंद दत्त 128 सवाखंडी महापूजा की गई और दूसरे दिन 20 अप्रैल को काकडा आरती से समारोह का समापन किया गया.

Back to top button