वरूड तहसील में आंधीतूफान से मकानों के टीन उडे

अनेक मार्गो के पेड धराशाही, यातायात बाधित

वरूड /दि.21- वरूड तहसील में रविवार की रात 11.30 बजे के दौरान तेज हवाओ के साथ बिजली की कडकडाहट शुरू हो हई. तेज हवाओं से बिजली के तार टूटने से परिसर के अनेक गांव की ब्ती गुल होने से पूरी रात गांव में अंधेरा रहा. वहीं आंधी के कारण अनेक पेड गिर गए. इस कारण यातायात में दुविधा निर्माण हुई.
वरूड तहसील में रविवार की रात 11 बजे के दौरान अचानक तेज हवा शुरू हो गई. इस हवा से कुछ मकानों की छत उड गई और राष्ट्रीय महामार्ग समेत ग्रामीण क्षेत्र में भी पेड धराशाही होने से महामार्ग समेत धनोडी मलकापुर मार्ग तथा अनेक स्थानों स्थानों के बंद पड जाने से रात के अंधेरे में ही युद्धस्तर पर टूटे पेड हटाने का कार्य प्रशासन द्वारा किए जाने से सुबह तक मार्ग खुला कर दिया गया था. शेंदुरजनाघाट में गफ्फार चौक परिसर के मकानों की छत तथा कुछ इलाको के टीन उड गए. विद्युत तार टूटने से नागरिकों को पूरी रात अंधेरे में निकालनी पडी. तडके 3.30 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई.

* झटामझिरी में तीन मकानों को नुकसान
वरूड तहसील के शेंदुरजनाघाट राजस्व मंडल के साझा झटामझिरी में 19 अप्रैल की रात 11 बजे के दौरान तेज हवाओं के कारण गांव और खेत शिङ्घार में भारी नुकसान हुआ. इसमें झटामझिरी में तीन मकानों को नुकसान पहुंचा. भाग्यवश कोई जीवितहानी नहीं हुई. लेकिन खेतो में संतरे के पेड गिर गए. करीबन आठ किसानों के खेत के 24 संतरा पेड पूरी तरह धराशाही हो गए. नुकसानग्रस्त किसानों को प्रशासन की तरफ से तत्काल सहायता मिलने की मांग ग्रामवासियों ने की है.

Back to top button