श्री शिवाजी हाईस्कूल की शैक्षणिक क्षेत्र में उंची उडान
छात्रवृत्ति परीक्षा में 22 विद्यार्थी पात्र

खारतलेगांव /दि.5 – श्री शिवाजी शिक्षण संस्था अमरावती द्वारा संचालित स्थानीय श्री शिवाजी हाईस्कूल व कनिष्ठ महाविद्यालय एवं व्होकेशनल के कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए शाला के 27 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए थे. उनमें से 22 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए पात्र ठहराए गए. जिसमें शाला ने 81.48 प्रतिशत सफलता हासिल की. विद्यार्थियों की इस सफलता पर परिसर में शाला की सराहना की जा रही है.
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे मुख्याध्यापक, शिक्षक एवं पालकों का मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की कडी मेहनत है. शाला में नियमित अभ्यास परीक्षा, विशेष मार्गदर्शन की वजह से विद्यार्थियों ने यह सफलता हासिल की है. विद्यार्थियों की सफलता पर संस्था के पदाधिकारी, मुख्याध्यापक, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उनका अभिनंदन कर आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामना दी.





