युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
शुभम पाण्डेय के तौर पर हुई पहचान

* आत्महत्या करने की वजह अज्ञात
अमरावती /दि.5– स्थानीय गोपाल नगर परिसर स्थित अंकुर नगर परिसर में रहनेवाले शुभम रामनारायण पाण्डेय (34) ने आज सुबह अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुभम द्बारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की वजह अज्ञात है.
जानकारी के मुताबिक शुभम के परिवार में मां, पत्नी, दो बच्चे व दो भाई है. रोजाना की तरह आज सुबह शुभम पाण्डेय अपने बच्चों को स्कूल छोडने ेके लिए तैयार हो रहा था और सुबह 6.30 बजेे के आसपास वह अपने कमरे में गया. जहां से काफी देर तक वह बाहर नहीं आया. जिसके चलते जब परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो शुभम फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया. यह नजारा देखते ही परिवार में अच्छा खासा हडकंप मच गया और इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया. मौके से शुभम द्बारा लिखी हुई कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुई. जिसके चलते शुभम द्बारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की वजह ज्ञात नहीं हो पायी थी. इस घटना के चलते अंकुर नगर व गोपाल नगर परिसर में अच्छा खासा हडकंप व्याप्त है.
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शुभम का शव पाण्डेय परिवार के सुपुर्द कर दिया गया. जिसके पश्चात आज दोपहर 4 बजे अंकुर नगर परिसर स्थित पाण्डेय परिवार के निवासस्थान से शुभम की अंतिम यात्रा निकालते हुए हिन्दू मोक्षधाम में उसके पार्थिव पर अंतिम संस्कार किया गया.





