अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज अमरावती में विशेष योग कार्यक्रम

अमरावती/दि.23- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अमरावती सेवा केंद्र द्वारा विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरावती सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी बीके सीता दीदी ने की. इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य अरविंद परदेशी ने उपस्थित भाई-बहनों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया. उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है. योगाभ्यास के प्रदर्शन एवं संचालन में मंजुषा जाधव ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया.
कार्यक्रम में अमरावती के विभिन्न सेवा केंद्रों से बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. संचालन बीके दिलीप कोटक ने किया तथा अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम की सफलता में बीके नीरज हसवानी, बीके दिलीप कोटक, बीके प्रमोद भाई, माणिक भाऊ नेमाड़े सहित सभी भाई-बहनों का विशेष योगदान रहा. योग दिवस के इस आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य, सकारात्मकता और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया गया.





