छाया कॉलोनी में पार्षद प्रियंका पाटणे के निधि से हैंडपंप का लोकार्पण

अमरावती/दि.23- प्रभाग क्रमांक 17 अंतर्गत छाया कॉलोनी क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए पार्षद एवं स्थायी समिति सदस्य प्रियंका भूषण पाटणे के निधि से बोरवेल कर हैंडपंप स्थापित किया गया. इस हैंडपंप का लोकार्पण हाल ही में क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे थे. नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए हैंडपंप की स्थापना की गई, जिससे अब स्थानीय रहवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. इस सुविधा के शुरू होने पर नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए पार्षद प्रियंका पाटणे का आभार जताया. लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे. इस अवसर पर पार्षद प्रियंका भूषण पाटणे ने कहा कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए प्रभाग के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है तथा भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार जनहित के कार्य जारी रहेंगे. इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने हैंडपंप निर्माण कार्य का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया.