चार वर्षीय बालिका को आवारा कुत्ते ने काटा
मासूम बालिका गंभीर रुप से घायल

* संतप्त पिता सीधे मनपा पहुंचे
अमरावती/दि.1- शहर में तीन से चार दिन पूर्व एक चार वर्षीय बालिका पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया. यह घटना स्थानीय रोशन नगर परिसर में घटित हुई. बालिका के पिता इमरान खान सलीम खान ने इसके पूर्व मनपा प्रशासन को आवारा कुत्तों की समस्या बाबत अवगत किया था. लेकिन मनपा प्रशासन द्वारा इस ओर अनदेखी किए जाने के कारण जवाब मांगने के लिए इमरान खान अपनी जख्मी चार वर्षीय मासूम बेटी को लेकर सीधे मनपा पहुंचे. मनपा का पशु वैद्यकीय विभाग नींद में है क्या, चार दिनों से संबंधित विभाग में वह चक्कर काट रहे है, ऐसा उन्होंने कहा.
अमरावती शहर के विभिन्न इलाकों में वर्तमान स्थिति में 35 से 40 हजार आवारा कुत्ते है. इन आवारा कुत्तों का बंदोबस्त करने के लिए नागरिकों समेत जनप्रतिनिधियों ने भी मनपा प्रशासन को आडे हाथों लिया था. लेकिन प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं लेता और मनपा प्रशासन की उदासीनता के कारण ही ऐसी गंभीर घटना घटित हो रही है. इसके पूर्व भी नागरिकों ने आवारा कुत्तों का बंदोबस्त करने की मांग लगातार की थी. पिछले कुछ साल में आवारा कुत्तों द्वारा नागरिकों को काटने की घटनाएं काफी बडी है. शहर की सडकों पर आवारा कुत्तों के झुंड बढ गए है. कुत्तों के यह जत्थे मार्ग से पैदल जानेवाले और दुपहिया वाहन से गुजरने वाले नागरिकों के पीछे दौडते जाते है. तीन दिन पूर्व शहर के रोशन नगर में खेल रही एक चार वर्षीय बालिका को आवारा कुत्ते ने काट लिया. कुत्ते की इस हमले में मासूम बालिका के चेहरे पर गंभीर चोटे आ गई. पिता इमराम खान सलीम खान यह जिला अस्पताल में मासूम को ले गए. डॉक्टरों ने उस पर उपचार शुरु किया. बालिका के गाल पर गहरे घाव हो गए है. बालिका खतरे से बाहर रही, तो भी चेहरे पर गहरे जख्म के निशान है. संबंधित बालिका के संतप्त पिता आवारा कुत्तों का बंदोबस्त करने के मांग को लेकर मनपा कार्यालय के पिछले तीन दिनों से चक्कर काट रहे है. गुरुवार को भी इमरान खान अपनी जख्मी बेटी को साथ लेकर मनपा के पशु वैद्यकीय विभाग में पहुंचे. लेकिन मनपा प्रशासन द्वारा कोई कदम न उठाए जाने का आरोप इमरान खान ने किया.

* भगवान नगर में महिला को कुत्ते ने काटा
रोशन नगर में चार वर्षीय बालिका को आवारा कुत्ते द्वारा काटे जाने की घटना के बाद शहर के भगवान नगर परिसर में रहनेवाले वरिष्ठ नागरिक नानासाहेब देशमुख की पत्नी सुषमा देशमुख को आवारा कुत्ते ने आज सुबह 7 बजे काटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. परिवार के सदस्य व क्षेत्र के नागरिकों की सहायता से इस जख्मी महिला को तत्काल पारश्री अस्पताल में भर्ती किया गया. शहर में हर दिन आवारा कुत्तों के काटे जाने की घटनाएं घटित हो रही है. इसके बावजूद मनपा का पशु वैद्यकीय विभाग कुंभकर्णी नींद सो रहा है. आवाज उठाने पर आवारा कुत्तों को पकडने का काम दो-चार दिन बडे बाजे-गाजे के साथ किया जाता है. उसके बाद स्थिति ‘जैसे थे’ हो जाती है. इस कारण नागरिकों में तीव्र रोष व्याप्त है. नागरिकों ने इन आवारा कुत्तों का बंदोबस्त करने के लिए तत्काल उपाययोजना करने की मांग की है अन्यथा तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी गई ह





