अब दिन में नहीं शुरू रहेंगे स्ट्रीट लाईट

स्वयंचलित नियंत्रण प्रणाली होगी कार्यरत

अमरावती/दि.26- स्थानीय स्वायत्त निकाय क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट के प्रभावी नियंत्रण हेतु महावितरण के अमरावती परिमंडल ने एक महत्वपूर्ण उपक्रम को शुरू करने का निर्णय लिया है. जिसके तहत स्मार्ट मिटर के स्मार्ट प्रयोग से स्ट्रीट लायटो को स्वयंचलित यानी आटोमॅटिक नियंत्रण होगा. जिसके चलते दिन के समय बिना वजह शुरू रहनेवाली स्ट्रीट लाईटों को बंद रखना संभव होगा. इसके परिणाम स्वरूप बिजली की खपत के साथ ही स्थानीय स्वायत्त निकायों के विद्युत बिलों में भी काफी हद तक बचत होगी.
महावितरण अमरावती परिमंडल के मुख्यअभियंता अशोक सालुंके द्बारा दी गई जानकारी के अनुसार स्थानीय स्वायत्त निकाय के विभिन्न कार्यालयों के साथ कई बार पत्रव्यवहार करने के बावजूद कई स्थानों पर दिन के समय भी स्ट्रीट लाईट शुरू रहने के मामले दिखाई दिए. ऐसे में जरूरत नहीं रहने के बावजूद बडे पैमाने पर बिजली व्यर्थ में ही खर्च होती हैं. साथ ही स्थानीय स्वायत्त निकायों के विद्युत बिलों में अनावश्यक वृध्दि होने के साथ- साथ विद्युत बिलों की वसुली में भी बडे पैमाने पर दिक्कते पैदा होती है. इस बात को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट मिटर की तकनीक का प्रयोग कर स्ट्रीट लाईटो को तय समय के अनुसार शुरू एवं बंद रखने यानी सुर्यास्त के बाद शाम 6 बजे शुरू करने व सुर्योदय के पश्चात सुबह 6 बजे अपने आप बंद करने हेतु तकनीकी प्रोग्राम निश्चित किया गया है. जिसके चलते इंसानी हस्तक्षेप के बीना स्ट्रीट लाईटो का स्वयमचलीत अचुक निंयत्रण करना संभव होगा.

* जिले में 2203 विद्युत कनेक्शनों को स्मार्ट मीटर
जिले में स्थानीय स्वराज्य संस्था अंतर्गत महानगर पालिका, नगर पालिका, नगर परिषद व ग्राम पंचायतों के 2,203 स्ट्रीट लाईट कनेक्शनो और स्मार्ट मीटर लगाए गए है. ऐसे में स्ट्रीट लाईट के लिए अनधीकृत विद्युत कनेक्शन लेेने पर और दिन के समय स्ट्रीट लाईट शुरू रहने पर कार्रवाई की जाएगी, ऐसा भी महावितरण द्बारा स्पष्ट किया गया है.

Back to top button