गुरू पूर्णिमा पर छात्रवृत्ति परिक्षा में सफल विद्यार्थियों का सत्कार
नवविवाहित वधुओं को भेट दी ‘ग्रामगीता’

* श्री गुरूदेव सेवाआश्रम का आयोजन
भातकुली/दि.1– श्री गुरूदेव सेवाआश्रम उत्तमसरा में बुधवार 29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर जिला परिषद प्राथमिक शाला उत्तमसरा के कक्षा 4 थीं की छात्रवृत्ति परिक्षा में सफल विद्यार्थियों का सत्कार कर उन्हें शैक्षणिक सामग्री , ‘ग्रामगीता’ तथा कंपास प्रदान किए गए. साथ ही विद्यार्थियों ने माता-पिता एवं गुरूजनों का पूजन कर भारतीय संस्कृति और गुरू-शिष्य परंपरा का प्रेरणादायी संदेश दिया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता हभप नामदेवरावजी गव्हाले महाराज ने की. तथा प्रमुख अतिथि के रूप में ग्रामगीताचार्य श्रीमती वैशालीताई पवार (चांदूर रेलवे), राष्ट्रसंत साहित्य अध्ययनकर्ता श्रीमती चंद्रकांताताई मते, आजीवन प्रचारक विजयराव बोके (अंजनगाव सुर्जी), मुख्य सेवाधिकारी सुनील देशमुख (वाशिम), जिप प्राथमिक विद्यालय उत्तमसरा के सहायक शिक्षक गजानन येवले उपस्थित थे. संतों की प्रतिमा को पुष्पमाला अर्पण कर पुजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई.
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती विद्याताई मालधुरे की ओर से गांव की नवविवाहित वधुओं को अतिथियों के हस्ते ‘ग्रामगीता’ भेट स्वरूप दी गई. इस अवसर पर श्रीमती विद्याताई मालधुरे, श्रीमती लताताई सवई व नवविवाहित वधुओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरू परंपरा, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला. इस दौरान छात्रवृत्ति परिक्षा में सफल विद्यार्थियों के अभिभावकों का भी पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मान किया गया. विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता एवं गुरूजनों का पूजन कर उनके प्रती सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की. जिससे कार्यक्रम का वातावरण भावुक और प्रेरणादायी बन गया.
इस वर्ष विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने कक्षा 4 थीं की छात्रवृत्ति परिक्षा में सफलता हासिल की. इनमें देवांशी अमोल पवार, वेदिका अरविंद मोहोड, वंशिका गणेश मानकर, परी राजरत्न मेश्राम, प्राची अमोल वासनिक, सोहम बंडू थेटे, प्रथमेश रविंद्र गवई, जय श्रीकृष्ण मुंदाणे, विनित मोहन मांगे, शिवम नरेश सावरकर, सोहम संतोष कामले, रूपम सतिश पिंगे का समावेश है.
सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई. विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक राजेश सावरकर, प्रमोद कांबले के मार्गदर्शन व विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती मिनाक्षी इंगले के सहयोग को दिया. कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वंदना सवई तथा श्रीेमती साक्षी पवार ने किया व आभार श्रीमती सुलोचना दहीकर ने माना. कार्यक्रम में श्री गुरूदेव सेवाआश्रम के सचिव गोपालराव झाडे, सेवाआश्रम के पदाधिकारी, ग्रामवासी , अभिभावक तथा विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित रहे.