उत्तमसरा में वृक्षदिंडी व वृक्षारोपण समारोह

विद्यार्थी व ग्रामवासियों ने लिया उत्स्फूर्त सहभाग

* श्री गुरूदेव सेवाआश्रम एवं जिप माध्यमिक शाला का उपक्रम
भातकुली/दि.1– श्री गुरूदेव सेवाआश्रम व जिप प्राथमिक शाला उत्तमसरा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षदिंडी तथा वृक्षारोपण समारोपण का आयोजन किया गया था. इस उपक्रम में विद्यार्थी ,पालक , ग्रामवासियों एवं विविध क्षेत्र के मान्यवरों ने उस्त्फूर्त सहभाग लिया.
कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज, वैराग्यमुर्ति संत गाडगेबाबा एवं शिक्षण महर्षी डॉ. पंजाबराव देशमुख की प्रतिमा के पूजन से की गई. पश्चात उपस्थित मान्यवरों ने वृक्षारोपण का महत्व विषद कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौंधा लगाकर उसका संवर्धन करने का आवाहन किया. जिप माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों द्बारा ‘झाडे लावा, झाडे जगवा’, ‘वृक्ष आहेत जीवनाचा श्वास’ इस प्रकार के घोष वाक्य से परिसर गुंजायमान हुआ.
इस अवसर पर गांव में वृक्षदिंडी निकाली गई. और उसके पश्चात शाला परिसर तथा श्री गुरूदेव सेवाआश्रम परिसर में विविध प्रजातियों के पौंधों का रोपण किया गया. इस दौरान उपस्थित मान्यवरों ने वृक्ष संवर्धन की सामुहिक शपथ लेकर पर्यावरण संरक्षण का द्दढ संकल्प व्यक्त किया. कार्यक्रम में श्री गुरूदेव सेवाआश्रम के अध्यक्ष गन्नुसिंग मालवे, पुलिस पाटील सचिन सवई, सुभाषराव कराले, गोपालराव झाडे, गजानन सांयके, माणिकराव सवई, डॉ. पंडितराव सवई, अशोकराव मिलखे, गंगाधरराव मिलखे, वंदना सवई, विद्या मालधुरे, वनिता सांयके, मुक्ता कांबले, माया बोरकर, सुलोचना दहीकर, डॉ. सोनाली देशमुख, सुरेखा सवई, संगीता निंभोरकर तथा शाला के मुख्याध्यापक लोमेश खैरकर, जेष्ठ शिक्षक संतोष कुर्‍हेकर, संजय मगर्दे,चंद्रशेखर ब्राम्हणकर, नंदलाल साकले, चंदा मते, ज्योत्स्ना हायगले, प्रतिभा नांदणे, भुषण बुरंगे, रेणुका केेचे, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, पालक, ग्रामवासी , विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे. इस उपक्रम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संवर्धन के संदर्भ में जनजागृति निर्माण हुई. संपूर्ण गांव में हरीत संदेश पहुंचाने में सफलता प्राप्त हुई.

Back to top button