युवती के अपहरण के बाद संदिग्ध मौत
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

* प्रसव के बाद दोबारा साथ ले गया था आरोपी
अमरावती/दि.25 – एक 23 वर्षीय युवती का फरवरी 2025 में कथित रूप से शिराजगांव बंड निवासी करण बारस्कर (23) ने अपहरण कर लिया. शिकायत के अनुसार आरोपी उसे अपने कार्यस्थल पर ले गया, जहां दोनों एक झोपड़ी में रहने लगे. लैंगिक अत्याचार के कारण वह गर्भवती हुई और प्रसव के बाद उसकी संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई. मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी करण के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है.
शिकायतकर्ता ने चांदूर बाजार थाने में दर्ज की शिकायत में आरोप किया है कि, आरोपी करण यह फरवरी 2025 में उसकी बेटी को भगाकर ले गया था और जहां काम शुरु था, वहीं पर झोपडी में उसे रखा था. पश्चात दोनों के बीच शारीरिक संबंध होने से पीडिता गर्भवती हो गई थी. पीडिता के गर्भवती होने के बाद आरोपी करण उसे प्रसूति के लिए उसके घर मां के पास छोडकर गया था. घर पर ही पीडिता की प्रसूति हुई और उसने एक बेटी को जन्म दिया. उसके बाद आरोपी 7 माह बाद पीडिता को प्रिया पार्क के पीछे स्थित अपने कार्यस्थल पर ले गया. आरोप है कि आठ दिन बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को फोन कर बताया कि पीडिता की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. तब मृतक की मां द्वारा चांदूर बाजार में दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी करण के खिलाफ बीएनएस की धारा 137 (2), 64 (2), (एम) और पोक्सो की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





