पेपर लिंक मामले के दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करे

युवा नेता अजिंक्य अमर काले की मांग

आर्वी/दि.21- राज्य के विद्यार्थी और युवकों के विविध प्रलंबित प्रश्नों की ओर सरकार की अनदेखी तथा पेपर लिंक प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाए ऐसी मांग युवा नेता अजिंक्य अमर काले ने की. स्थानीय महाविकास आघाडी की ओर से धरना आंदोलन किया गया. जिसमें उन्होंने यह मांग की है.
राज्य के लाखों विद्यार्थी व युवकों का भविष्य अंधेरे में है. सरकार केवल देखने की भूमिका निभा रही है, ऐसा आरोप आंदोलनकर्ताओं ने सरकार पर लगाया. पेपर लिंक, भरती प्रक्रिया में कथित गैरव्यवहार और ऑनलाईन परिक्षा व्यवस्थाओं में त्रृटियों की वजह से विद्यार्थियों में असंतोष निर्माण हुआ है. विद्यार्थियों के भविष्य से खेलनेवालों पर कडी कार्रवाई करने की बजाय सरकार अपनी जबाबदारी टाल रही है, ऐसा भी कटाक्ष धरना आंदोलन के दौरान सरकार पर किया गया.
विद्यार्थी व युवकों के प्रश्नों के लिए सोनम वांगचुक व्दारा किए जा रहे आंदोलन की भी सरकार ने अनदेखी की. ऐसा भी आरोप लगाया गया.अनेक विद्यार्थियों व्दारा आत्महत्या करने के बाद भी अपनी नैतिक जबाबदारी स्वीकार कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा नहीं दिया. सरकार की भूमिका विद्यार्थी विरोधी व असंवेधनशील रहने की भावना समाज में निर्माण हुई है. ऑनलाईन परिक्षा व्यवस्था की त्रृटियां दूर कर पारदर्शक, सुरक्षित परिक्षा प्रणाली लागू करे ऐसी मांग आंदोलनकर्ताओं ने की.
इस समय युवा नेता अजिंक्य काले के साथ मयुरा काले, प्रा. पंकज वाघमारे, बाला जगताप, प्रियंका भिमके, गुड्डु गावंडे, महेश चौधरी, राजु रत्नपारखी, गौरव मोहोड, शिल्पा चौहान, प्रेमराज पालिवाल, राजु पालिवाल, नितीन लोहे, शितल मोहोड, अवधुत देवघरे, विजु गहलोत, शोभा कानफाडे, ऋषभ निस्ताने, अमित भुसारी, कैलास जैन, विजय गिरी, शैलेश ठाकुर, छोटू शर्मा सहित महाविकास आघाडी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे.

Back to top button