आंखों में खुशी से आंसू
अभिजीत दीपके के माता-पिता भावविभोर

* पहली प्रतिक्रिया में कहा – हर समय घर में बेचैनी
छत्रपति संभाजी नगर/दि.25 – कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को आज बडी सफलता मिलते ही आंदोलक अभिजीत दीपके के माता-पिता ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए मराठी समाचार चैनल से कहा कि, उनकी आंखों में आनंदाश्रु है. दीपके की मां ने कहा कि, बहुत प्रसन्नता हो रही है. अभिजीत के प्रामाणिक रहने से सफलता मिली है. हमें कई रातों तक नींद नहीं आती थी. सुबह फोन ले या न लें, इस प्रकार की चिंता रहती.
उन्होंने कहा कि, अभिजीत के विषय में वे मित्रों से पूछती. उसी प्रकार अभिजीत के साथ डटे रहने कहती. सुबह कोई गलत रील सामने आ जाने का भी अंदेशा रहता. श्रीमती दीपके ने कहा कि, अभिजीत अपने मित्रों की पीडा देखकर इमोशनल हो जाता था. उन्होंने कहा कि, घर आते ही वे अभिजीत को कसकर गले लगा लेगी. उसकी आरती उतारेगी. पिछली बार उसने आरती नहीं करने दी थी. कहा था कि, मां मैने कोई बडा पराक्रम नहीं किया है. इस बार उसकी आरती जरुर करने की बात श्रीमती दीपके ने कही.
अभिजीत के पिता ने कहा कि, संपूर्ण आंदोलन को सफलता मिली है. हमें राजनीति का अधिक ज्ञान नहीं. मेरी इच्छा के विरुद्ध जाकर अभिजीत ने अभियान छेडा था. समाजकारण में जाने से बडा चिंतित था. दीपके ने कहा कि, धर्मेंद्र प्रधान ने बडा मन बनाया और पद छोड दिया. विद्यार्थियों को अब पढाई-लिखाई पर ध्यान देना चाहिए. आज कोई सरपंच की कुर्सी भी नहीं छोडता, प्रधान ने देश का मंत्रिपद त्यागा है.





