हरीना फाउंडेशन की बदौलत नेत्रदान बना जनआंदोलन

कोतवाली के थानेदार मनोहर कोटनाके का कथन

* विश्व नेत्रदान दिवस कार्यालय का उद्धाटन
* 10 जून के आयोजन की तैयारी तेज
अमरावती/दि.3- विश्व नेत्रदान दिवस के उपलक्ष्य में हरिना फाउंडेशन के कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनोहर कोटनाके ने कहा कि जिले में नेत्रदान के प्रति बढ़ती जागरूकता और लोगों की सक्रिय भागीदारी का श्रेय हरिना फाउंडेशन को जाता है. संस्था के प्रयासों से नेत्रदान आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है.
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित राजेश चांडक ने हरिना फाउंडेशन के 16 वर्षों से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की. वहीं राजकुमार आडवाणी ने संस्था से अपने परिवार के भावनात्मक जुड़ाव का उल्लेख किया. हरिना फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज राठी ने बताया कि इस वर्ष विश्व नेत्रदान दिवस मेरे जीवन का अंतिम उपहार – राष्ट्र के नाम विषय पर मनाया जाएगा. साथ ही जल्द ही डिजिटल माध्यम से नेत्रदान संकल्प अभियान भी शुरू किया जाएगा.
आयोजन समिति के अध्यक्ष पूरनलाल हबलानी ने 10 जून को होने वाले विश्व नेत्रदान दिवस कार्यक्रम में सभी सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों से सहयोग की अपील की. कार्यक्रम में सामाजिक, व्यावसायिक और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन मोनिका उमक ने किया तथा आभार प्रदर्शन राजेंद्र वर्मा ने किया.

Back to top button