महिला पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
नांदगांव खंडेश्वर पुलिस की कार्रवाई

अमरावती /दि. 26– अमरावती जिले के नांदगांव खंडेश्वर थाना क्षेत्र में एक युवती पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई और उसे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
बता दे कि नांदगांव खंडेश्वर तहसील के ओंकारखेडा निवासी अभिषेक सुरेश बाविस्थले (25) के खिलाफ नांदगांव खंडेश्वर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़िता कॉलेज और ट्यूशन के लिए आती-जाती थी. इसी दौरान आरोपी उसका पीछा करता था और शादी करने के लिए धमकाता था. 24 सितंबर को पीड़िता मुंगसाजी चौक स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले अभ्यासिका में पढ़ने गई थी. शाम करीब 4.30 बजे पीड़िता अभ्यासिका की छत पर बाथरूम जाने के लिए गई थी. इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंच गया. आरोपी ने पीड़िता की गर्दन पर चाकू से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी चाकू लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद गांव के एक युवक ने घायल पीड़िता को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया. पीड़िता के बयान के आधार पर नांदगांव खंडेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापे मारे और कुछ ही घटो में आरोपी अभिषेक सुरेश बाविस्थले को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. यह कार्रवाई अमरावती ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड़ तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी के मार्गदर्शन में की गई.