चाकू की नोंक पर लूट करने वाला आरोपी डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार
बडनेरा पुलिस ने तीन दोपहिया

* मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू किया जब्त
* चार नाबालिग भी हिरासत में
अमरावती /दि. 25– बडनेरा पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले चाकू की नोंक पर युवकों से लूटपाट करने वाले आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अमन संतोष सोनवणे (22) है. पुलिस ने उसके कब्जे से तीन दोपहिया वाहन, एक मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू जब्त किया है. इस मामले में कानून के साथ संघर्षरत चार नाबालिगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी अमन और उसके साथियों ने करीब डेढ़ महीने पहले बगिया टी-पॉइंट के पास एक बाइक सवार को चाकू की नोक पर रोककर उससे लैपटॉप, मोबाइल फोन और बाइक सहित करीब 1 लाख 99 हजार रुपये का सामान जबरन लूट लिया था. घटना के बाद से बडनेरा-अंजनगांव बारी मार्ग पर लूटपाट की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल था. पुलिस जांच के दौरान अमन सोनवणे तक पहुंची और बुया है. इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी. मामले में परतवाड़ा पुलिस ने दर्शन नांदगांवकर (20) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी की युवती से इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी. इसके बाद वह कथित तौर पर उसका पीछा करने लगा. गुरुवार को युवती स्कूल जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की मांग की. युवती द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि वह उससे नहीं मिली तो वह उसका पीछा करना बंद नहीं करेगा. साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई. इस घटना से भयभीत युवती ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. परतवाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





