वृद्ध किसान के हाथ पर बांधकर जबरदस्ती पिलाया जहर
अंजनगांव सुर्जी तहसील के रहीमापुर थाना क्षेत्र की घटना

अंजनगांव सुर्जी/दि.16 – अंजनगांव सुर्जी तहसील के रहीमापुर थाना क्षेत्र में आने वाले विहिगांव परिसर में दिल दहला देने वाली एक गंभीर घटना शनिवार 13 जून को प्रकाश में आयी. खेत में काम करते समय एक वृद्ध किसान के हाथ-पैर बांधकर जबरदस्ती हजर पिलाने का आरोप पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में किया गया है.
जानकारी के मुताबिक विहिगांव निवासी वृद्ध किसान दादाराव अभ्यंकर यह अपने खेत में काम कर रहे थे, तब गांव के निखिल गणेशे और उसके अन्य तीन साथियों ने इस वृद्ध किसान पर हमला किया रहने का आरोप किया है. संबंधितों ने किसान के हाथ-पैर बांधकर जबरदस्ती जहर पिलाया रहने का आरोप शिकायत में किया गया है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आरोपी और पीडित के बीच पुराना विवाद इस घटना का कारण बताया जाता है. लेकिन सच्चाई का पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है. गंभीर अवस्था में वृद्ध को उपचार के लिए अमरावती के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. संबंधित आरोपियों की तलाश, घटनास्थल का पंचनामा किया गया है. एक वृद्ध व्यक्ति पर इस तरह का कथित अत्याचार होने से नागरिकों में तीव्र रोष व्याप्त है. दोषियों पर कडी कार्रवाई करने की मांग की गई है. पुलिस जांच के बाद ही इस घटना के पीछे का कारण स्पष्ट होगा. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही है.





