इंस्टा पर चाकू घूमाकर भाईगिरी करना पडा महंगा
राजापेठ पुलिस ने दबोचा

अमरावती /दि.9- सोशल मीडिया पर हाथ में चाकू लेकर रिल्स बनाना अथवा फोटो वायरल करने का ट्रेंड युवाओं में इन दिनों चल रहा है. ऐसे ही एक इंस्टा प्रेमी को राजापेठ पुलिस ने सबक सिखाया. हाथ में तेज धारवाला चाकू लेकर फोटो वायरल करनेवाले 21 वर्षीय युवक को राजापेठ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया.
राजोठ के थानेदार संदीप चव्हाण ने डीबी दल को कार्रवाई के आदेश दिए. सहायक निरीक्षक नितिन शिंदे के नेतृत्व वाले दल ने दशहरा मैदान के मांडवा झोपडपट्टी परिसर से जाल बिछाकर संकेत उमेश वानखडे (21) नामक युवक को कब्जे में ले लिया. उसकी तलाशी लेने पर चाकू बरामद हुआ. इस आरोपी युवक के खिलाफ दहशत फैलाने के प्रकरण में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.





