संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी का हनुमान गढी में भव्य स्वागत

‘ज्ञानोबा-तुकाराम’ के जयघोष से गूंज उठा परिसर

अमरावती /दि.9– आषाढी एकादशी के उपलक्ष्य में हनुमान गढी में आई संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी का भक्तिमय वातावरण में भव्य स्वागत किया गया. ज्ञानोबा-तुकाराम के जयघोष से संपूर्ण परिसर गूंज उठा.
इस अवसर पर युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा एवं सागर देशमुख महाराज की उपस्थिति में पालकी का विधिवत पूजन कर संत परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई. पालकी के साथ चल रही श्री संत गोपिका माता (रेहती वर्धा) एवं विदेही श्री अनुसया माता (पारडसिंगा) की पादुकाओं का भी विधिवत अभिषेक कर दर्शन किया गया.
विधायक रवि राणा व पूर्व सांसद नवनीत राणा की ओर से पालकी के साथ आए सभी वारकरियों तथा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई और बारिश से बचाव के लिए रेनकोट का वितरण किया गया. इस दौरान सुनील राणा ने कहा कि, संतों की शिक्षाएं समाज को प्रेम, समता, सेवा और मानवता का संदेश देती है. इस समय बडी संख्या में वारकरी भजन मंडल, जनप्रतिनिधि, पार्टी के नगरसेवक, पदाधिकारी तथा भाविक-भक्त व नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे. संपूर्ण आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हुआ.

Back to top button